RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना, 2027 के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन करती है:उपायुक्त

डेटा की सटीकता और समयबद्धता पर उपायुक्त का विशेष जोर; जिले में 16 मई 2026 से शुरू होगा प्रथम चरण का कार्य।

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)01 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज भारत की जनगणना 2027 के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन परिसदन के सभागार में आयोजित किया गया। साथ ही प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण आज 01 अप्रैल से 03 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
इसके अलावा आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन करती है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने जनगणना कार्य की समयबद्धता और आंकड़ों की सटीकता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े प्रत्येक पहलू को गंभीरता से समझने और उसकी सही जानकारी प्राप्त करने पर बल दिया। साथ ही उपायुक्त ने बताया कि भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना डिजिटल मोड में की जाएगी। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे। इस कारण प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है। जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे।

प्रशिक्षण के माध्यम से जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों को दी जा रही विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्था तथा तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में जनगणना के उद्देश्य, उसकी महत्ता तथा प्रशासनिक संरचना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनगणना से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल, कार्यप्रणाली तथा फील्ड स्तर पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से आईडी के निर्माण एवं उपयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है, ताकि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से जनगणना से संबंधित कार्यों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। साथ ही जनगणना के दौरान डाटा संकलन, निगरानी एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं को भी विस्तार से समझाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी मॉड्यूल, पोर्टल के उपयोग तथा यूज़र आईडी निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने प्रश्न एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, डीआरडीए निर्देशक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मधुपुर, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षक व जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:पतंगबाजी-सह-सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

अयान हीरो होंडा गैराज, आशापुर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

06 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भाकपा – माले ने दिया शालिग्राम पासवान को श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्व आइएएस डॉ चंद्रगुप्त अशोकवर्धन के निधन से शिक्षा और साहित्य जगत मर्माहत:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment