RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक सम्मान समारोह 2025 की तैयारी के लिए हुआ विमर्श।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )28 मई।प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड भोजपुर आरा (रजिस्टर्ड) की आवश्यक बैठक समिति के संस्थापक आनन्द मोहन सिन्हा के अस्पताल रोड स्थित आवास पर हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अ प्रा प्रोफेसर नंद जी दूबे ने किया जिसमें शिक्षक सम्मान समारोह मनाने एवं सम्मानित करने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे जिसमें महासचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, शिक्षक डा नवीन कुमार,अ प्र‌ जिला नाजीर आनंद मोहन सिन्हा, विजय तिवारी ,प्रो नंद जी दूबे, चंदन पांडेय आदि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महासचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बैठक के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इन्होंने बताया की 5 सितंबर को प्रति वर्ष समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होता है। जिसमें एक शिक्षक को 51000/- एक्कावन हजार रु, समिति द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा करने वाले को मुख्य अतिथि द्वारा चेक के माध्यम से प्रदान किया जाता है।यह तृतीय आयोजन होगा। संस्थापक आनंद मोहन सिन्हा ने बताया की सम्मानित होने वाले शिक्षक के लिए शर्तों को पूरा करना होता है।इसमें हाई स्कूल तक के शिक्षक सम्मिलित होंगे।1. शिक्षक नियुक्ति के बाद की अतिरिक्त योग्यता2. स्कूल अवधि के बाद की की गई निशुल्क शैक्षणिक सेवा। 3. राष्ट्रहित एवं छात्र हित में स्वलिखित रचनाएं जो अखबार,पत्रिकाओं में प्रकाशित हो।4. वैसे विद्यार्थी जो राज्य,राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजयी,भाग लिया हो।5. पुस्तक प्रकाशित (कम से कम 150 पृष्ठ )6. आपके अध्यापन से बने इंसान पदधारी जो निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा करता हो।जिसपर समाज गर्व करता हो। उपरोक्त सभी बिन्दुओं का पूर्ण विवरण आन लाइन /आफ लाइन कार्यालय को भेजना होगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में इसका पूरा विवरण प्रकाशित होगा। इन मो.न. 7543043988, 8210030731, से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अध्यक्षीय भाषण में प्रो नंद जी दूबे समिति के उद्देश्य एवं जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इन्होंने कार्यक्रम में वरीय शिक्षक सम्मिलित होते हैं इसलिए आयोजन ग्राउंड फ्लोर पर हो,अत्यधिक लोगों की उपस्थिति के लिए आयोजन चार सितंबर को हो,साथ ही तीन शिक्षको का भी सम्मान अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा जिसमें एक महिला,एक प्राइमरी तथा एक +2 विद्यालय के शिक्षक होंगे। वहीं डा नवीन कुमार शिक्षक ने इस आयोजन को बिहार और झारखंड राज्य से प्रतिभागियों को सम्मिलित करने की बात कही जिसे सर्वसम्मति से पारित और धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Related posts

क्रांतिकारी लेखक “रवीन्द्रनाथ टैगोर”

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में GEET–Infosys Foundation के तहत करियर रेडीनेस टेस्ट का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर :सुदामा प्रसाद का हुआ नामांकन, सभा में उमड़ा जनसैलाब! हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-नौजवान, किसान – मजदूर।

rktvnews

पटना:पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन

rktvnews

आयुष और आईसीएमआर के बीच रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य अत्‍याधुनिक एकीकृत प्रणाली को आगे बढ़ाना है: डॉ. मनसुख मांडविया

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर में नए न्यायिक न्यायालय परिसर का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment