RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- उमंग, उत्साह और मनोरंजन के साथ मिल रही योजनाओं की जानकारी शुभम, लोकेश और फिरोज ने जीती पुरस्कार राशि।

जयपुर/राजस्थान 29 जुलाई।जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से आमजन उमंग, उत्साह और मनोरंजन के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर दे रहे हैं। ये वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
शनिवार को जारी हुए बुधवार, 26 जुलाई के परिणाम में रेलमगरा, राजसमंद के 24 वर्षीय शुभम दाधीच ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर सिकंदरा, दौसा के 18 वर्षीय लोकेश कुमार सैनी रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार आदेल, बाड़मेर के 17 वर्षीय फिरोज खान ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चित्रकूट के समग्र विकास का प्लान समेकित रूप से हो क्रियान्वित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर:प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चौसा के नवनिर्मित भवन के हस्तांतरण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लाहौल और स्पीति में एक बचाव अभियान चलाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की माउंटेन रेस्क्यू टीम की सराहना की

rktvnews

छत्तीसगढ: पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित।

rktvnews

Leave a Comment