
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 सितंबर।जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध संपर्कता के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना के क्रियान्वयन से संबंधित ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यपालक अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध संपर्कता हेतु छूटे हुए पुल/ पुलिया,पहुंच पथ इत्यादि का निर्माण एवं पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया।साथ ही पूर्व में निर्मित जर्जर पुल की जगह नए पुल का निर्माण तथा असम्पर्कित अवशेष टोलो /बसावटो को संपर्कता प्रदान करने के लिए पुल/ पुलियों का निर्माण एवं संपर्क रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर इसकी सूची तैयार कर शीघ्र ग्रामीण कार्य विभाग को भेजने हेतु निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल आरा, जगदीशपुर, पीरो/ ,कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल आरा/ कार्यपालक अभियंता सोन नहर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, कार्यपालक अभियंता एल0ए0ई0ओ0 आरा एवं जगदीशपुर सहीत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
