RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

अटल भूजल योजना से किसानों को जल संरक्षण के लिए अनुदान दिया जाएगा।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 26 जुलाई। गिरते भू जल स्तर पर रोक तथा जल का समुचित उपयोग करने के लिए अब उच्च उद्यानिकी पद्धति के मॉडल विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से एक ही किसान को विभिन्न कंपोनेंट पर 35.94 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा।
अटल भूजल योजना के तहत जिले में वर्षा आधारित उच्च उद्यानिकी पद्धति मॉडल तैयार करने के लिए उद्यानिकी विभाग ने एक ब्लॉक का पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में चयन किया हैं। इनमें चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति शामिल हैं।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. शंकर लाल जाट ने बताया कि इस पायलेट प्रोजेक्ट के तहत एक किसान उद्यानिकी विभाग की 6 गतिविधियां (कंपोनेंट) लगा सकते हैं। जिसकी कुल लागत का सरकार की ओर से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। फिलहाल इसे नवाचार के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसके लिए उद्यानिकी विभाग में 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। उद्यानिकी विभाग के अनुसार एक ही किसान द्वारा प्लास्टिक लाइनिंग एकल फार्म पौण्ड, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापना (ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर) प्लास्टिक मल्चिंग, लो टनल (एक हजार वर्ग मीटर तक) एवं संरक्षित संरचना (ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस) लगाने होंगे। इन सब पर अनुमानित लागत करीब 47.92 लाख रुपए आएगी। जिसमें से सरकार की ओर से 35.94 लाख रुपए का अनुदान यानी करीब 75 प्रतिशत राशि दी जाएगी। योजना के तहत कृषक के नाम से एक ही स्थान पर न्यूनतम कृषि योग्य 1 हैक्टेयर जोत भूमि का स्वामित्व होना जरूरी है। वहीं सह खातेदारों की स्थिति में भी न्यूनतम 1 हैक्टेयर भूमि उनके हिस्से में होनी चाहिए। एक से अधिक आवेदन आने की स्थिति में कृषक का चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा।

Related posts

भोपाल:भारत की ताकत, गांवों-पंचायतों और जनसामान्य की सामूहिक शक्ति में निहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार:भोजपुर : एसडीओ ने लिया यज्ञ कार्यक्रम का जायजा।

rktvnews

बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में व्यक्गित अभिरूचि लें बैंकर्स, ससमय निर्धारित लक्ष्य की करें प्राप्ति :जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और मानवता के भले के लिए किया कार्य:राज्यपाल

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला स्तरीय NCORD बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर निःशुल्क मिलेगी बिजली।

rktvnews

Leave a Comment