RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने प्रकोष्ठ और विभागो के संयोजको और सभी मंडलो के प्रभारियो की घोषणा की।

जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा आज जिला संगठन का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठो और विभागो के संयोजको की घोषणा की गई। साथ मे जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन की मजबूती और कार्यक्रमो के सूचारु संचालन के लिए सभी 32 मंडलो मे प्रभारी बनाए गए।सरोज सिंह को पंचायती राज,शैलेश गुड्डू को शिक्षा,संतोष पांडेय को चिकित्सा, संजय तिवारी को चुनाव आयोग,पंकज प्रभाकर को लघु उद्योग, शंभुनाथ प्रसाद को वाणिज्य, प्रमोद कुमार को व्यापार, ध्रमेन्द्र सिंह को स्वच्छता अभियान, कुंदन सिंह तोमर को सहकारिता, संतोष सिंह को क्रिड़ा,अजय गुप्ता को आजीवन सहयोग निधी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ अमरेन्द्र शक्रवार को प्रशिक्षण विभाग, अजय कुमार सिंह को चुनाव प्रबंधन विभाग और अरूण सिन्हा को डाक्यूमेंट्स एवं ग्रंथालय विभाग का अहम जिम्मेदारी दी गई है।                    भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने सभी 32 मंडलो मे प्रभारी की सूची जारी की।संदेश मे सचिता सिंह,कोईलवर दक्षिणी मे राजेश सिंह,कोईलवर नगर मे ध्रमेन्द्र सिंह,उदवंतनगर मे सुरेन्द्र प्रजापति,गजराजगंज मे संतोष तिवारी,सलेमपुर मे रामाकांत सिंह,बबुरा मे संजय तिवारी, बड़हरा मे धीरज सिंह,कोईलवर उतरी मे शैलेश गुडु,सरैया मे संटु सिंह,आरा ग्रामीण मे अरुण कुमार सिन्हा, आरा नगर मे अजय सिंह,चरपोखरी मे कुंदन सिंह तोमर,गड़हनी मे ध्रुव ठाकुर,अगिआंव मे अरुण सिंह,ननउर मे रामसागर राय,जगदीशपुर नगर मे शंकर दयाल कुशवाहा, नयका टोला मे संध्या सिंह,अगिआंव बाजार मे संजय गुप्ता, जितौरा मे रमेश सिंह,इसाढी मे अजीत सिंह,शाहपुर पूर्वी मे राकेश तिवारी अटल,शाहपुर पश्चिमी मे हरेराम सिंह,शाहपुर नगर मे दिनेश सिंह,बिहिया पूर्वी मे मंगलाचरण तिवारी, बिहिया पश्चिमी मे चंदन पांडेय और बिहिया नगर मे सुनील गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।

मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह

उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।नवनियुक्त प्रकोष्ठ और विभागो के संयोजको सहित मंडल प्रभारियो को जिला के पदाधिकारियों,नेताओं और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यो ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और NEET,AEDO पेपर लीक के खिलाफ आइसा RYA का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन l

rktvnews

बिहार के सभी स्कूल व कोचिंग 8 जून तक बंद।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वामी जी पर आयोजित हुआ विचार गोष्ठी।

rktvnews

बक्सर:जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी) भवन बक्सर के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।

rktvnews

16 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment