RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण।

बागपत /उत्तर प्रदेश 25 जुलाई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शबगा गांव पहुंचकर यमुना नदी में बड़े जलस्तर का जायजा लिया नदी के जलस्तर बढ़ने से किसानों की जमीन का कटान हो रहा है जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से वार्ता की उन्होंने किसानों की उपजाऊ फसल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो किसानों की उपजाऊ जमीन का पिछले दिनों में जो कटान हुआ है, इस कटान को अगले वित्तीय वर्ष अगले बाढ़ वर्ष में होने ना दिया जाए इसके लिए योजना बनाई जाने की जरूरत होगी और जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज को निर्देशित किया कि इसके लिए परियोजना बनाई जाए। विभागीय अधिकारी भी भ्रमण करेंगे किसानों का जो नुकसान हुआ उसके लिए सर्वे लेखपालों द्वारा किया गया है और शासन की जो गाइडलाइन होंगी उसके दृष्टिगत किसानों के हित में कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अपील की है कि नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है कोई भी नदी के किनारे ना जाए नदी से दूर ही रहें।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह, खंड विकास अधिकारी बड़ौत ज्योति वाला अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज ग्राम प्रधान व किसान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:महान आध्यात्मिक चिंतक और दर्शन के कवि थे हृदय नारायण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कार्डियो कॉन्फ्रेंस से लौटे डॉ के एन सिन्हा, हृदय रोग पर दी नई जानकारी।

rktvnews

सरकार ने 15 सितंबर, 2025 से 30 दिनों के लिए घरेलू उपकरणों (एसी और एलईडी लाइट) के लिए पीएलआई योजना हेतु आवेदन विंडो फिर से खोल दी है।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भोजपुर महिला कला केंद्र ने बिंदी इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन सहित अन्य उपकरण को किया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment