RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर : कुंडेश्वरनाथ मंदिर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित।

अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध कुंङवा शिव स्थित बाबा कुंडेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण मे दीप प्रज्ज्वलित करते एसडीओ संजीत कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी के अंतर्गत आने वाले अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध कुंङवा शिव स्थित बाबा कुंडेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर संजीत कुमार, शिक्षाविद धर्मदेव मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्रा, आशुतोष त्रिवेदी, नागेंद्र तिवारी, अश्वनी पांडे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पटना के दृष्टिपुंज अस्पताल के निदेशक सह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं उनकी टीम द्वारा आधुनिक मशीनों एवं कुशल सहयोगियों के साथ लोगों के नेत्र का परीक्षण नि:शुल्क किया गया और उचित सलाह दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए जगदीशपुर के एसडीओ   संजीत कुमार ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में बातचीत की गई है। बैठक कर मंदिर के पुनरुद्धार एवं विकास योजना के संबंध में निर्णय लिया जायेगा। नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में लगभग 500 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। दृष्टिपुंज अस्पताल के निदेशक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 10 गरीब मरीजों को नि:शुल्क लेंस लगाया जायेगा। अधिवक्ता अभय कुमार पांडे, प्रेम प्रकाश झुन्नु, मुक्तेश्वर मिश्रा, उमेश चंद्र पांडे तथा धर्मदेव मिश्रा द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा 150 गरीब लोगों को नि:शुल्क चश्मा दिया जायेगा। शिक्षाविद स्व युगेश्वरनाथ तिवारी संस्थान द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। स्व युगेश्वरनाथ तिवारी संस्थान के संस्थापक इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र तिवारी द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बाबा कुंडेश्वरनाथ सेवा संस्थान सह प्रबंध समिति (तदर्थ) कुंडेश्वरधाम, बिलौटी (शाहपुर) के सहयोग तथा दृष्टिपुंज अस्पताल पटना के सौजन्य से किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में विप्लव कुमार, शिवम कुमार, राहुल ओझा, पिंकू गुप्ता, सीटू तिवारी, दीपक तिवारी, सौरव पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मन की बात के 101वें एपिसोड के लिए सुझाव मांगे।

rktvnews

भोजपुर : गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन।

rktvnews

भारतीयता को समझना है तो महाकुम्भ में आईये:राजनाथ सिंह

rktvnews

बिहार:भोजपुर:जलेबी खाकर 50 लोग हुए बिमार।

rktvnews

चतरा:जिला तथा प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर कि समीक्षात्मक बैठक एवं सम्पूर्णता अभियान से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सिपाही बहाली रद्द होने पर भड़के भाजपाई!निक्कमी है चाचा भतीजा की सरकार:दुर्गा राज

rktvnews

Leave a Comment