RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान व रौशनी से जगमग हुए शिवालय।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 8 मार्च। महाशिवरात्रि का पर्व खुशी-खुशी माहौल में पारंपरिक रूप से मनाया गया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय। हिंदी कैलेंडर माह के फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष के 13वें  दिन त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्राकट्य पर्व के रूप में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। भगवान शिव के निराकार स्वरूप के प्रतीक “शिवलिंग” शिवरात्रि के दिन महानिशा में प्रकट हुए थे और सबसे पहले ब्रह्मा जी एवं विष्णु जी ने उनकी पूजा की थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माॅ पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है।

कदमकुऑ शिव मंदिर प्रांगण में शिव विवाह महोत्सव का श्रृंगार।

महाशिवरात्रि के दिन ही शिव जी ने वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया और माता पार्वती से विवाह किया था। इसीलिए शिव-गौरी के विवाहोत्सव के शुभ अवसर पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। मंदिरों में शिव-पार्वती के विवाह का आयोजन किया जाता है।  देवाधिदेव भगवान शिव की बारात के रूप में धूमधाम से झांकी निकाली जाती है। ऐसा प्रचलन है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और शिव जी की विधिवत पूजा करने एवं जलाभिषेक करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और वैवाहिक जीवन मे खुशहाली आती है।
महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिवालय एवं मंदिर तरह-तरह के रंग बिरंगे लाइट से जगमग हो गए हैं। आकर्षक और मनभावन लाइटों से मंदिरों की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। रोशनी से नहा रहे हैं शिवालय एवं मंदिर। भजन, कीर्तन एवं भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बन गया है। मंदिरों की झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमङ पङी।
सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लग रहा। हर-हर महादेव की गूंज से गूंज उठे शिवालय। इस अवसर पर स्त्री, पुरुष, युवक, युवती समेत बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। भक्तों ने शिवलिंग पर अबीर, गुलाल, चंदन, धतूरा, अबरख, भांग, धतूरे का फूल, माला, फूल, फल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शिव भक्तों पुरुषों, स्त्रियों तथा युवतियों ने व्रत रखा।

Related posts

भोजपूर : खरौनी के चार युवकों की मौत से उजड़े परिवार।

rktvnews

अमित शाह ने “डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला” का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यटन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

पटना:भव्यरूप में संपन्न होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment