RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

बिहार:भारत रत्न की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की प्रसन्नता।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 9 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह एवं स्व पीवी नरसिम्हा राव तथा प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” दिए जाने की केंद्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह समाजवादी आंदोलन के बड़े नेताओं में से एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व पीवी नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। स्व पीवी नरसिम्हा राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिए आर्थिक सुधारो की नींव रखी जिससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्व डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है। वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को स्वागत योग्य बताया है।

Related posts

23 मार्च से 22 अप्रैल तक लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान चलाएगी माले!

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

देवघर:नव वर्ष पर बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता (राजस्व) ने की आरा सदर एवं उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

गिरिडीह: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

संदेश के बागा के किसानो द्वारा नहर मे पानी देने के लिए दिए गए धरना के बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिल कराया समस्या का निदान।

rktvnews

Leave a Comment