RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया घग्घर तटबंधों और राहत केंद्र का निरीक्षण!अलर्ट मोड पर रहने, प्रयासों को तेज करने के दिए निर्देश।

हनुमानगढ/राजस्थान 21 जुलाई। जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार शुक्रवार को पन्नीवाली, पीरकामड़िया के तटबंधों कि मौका स्थिति देखने पहुंची । आरडी 629 पर डायवर्जन चैनल में स्थानांतरित हो रहे पानी की मात्रा को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए । चंदूरवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में संचालित राहत केंद्र का एसपी श्री सुधीर चौधरी के साथ निरीक्षण किया । बारिश में ही जिला कलक्टर ने टाऊन जंक्शन पुल के नजदीक तटबंधों का निरीक्षण किया और अधिक सैंड बैग के माध्यम से तटबंधों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने निरीक्षण दौरान कहा कि अलग-अलग समाज के संगठन सहयोग के लिए सामने आ रहे हैं। प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं इसके लिए सभी संगठनों का आभार व्यक्त करना चाहूंगी ।ओटू हैड से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है, 1995 के बाद डाटा के अनुसार सर्वाधिक पानी घग्घर सायफन में रिलीज हो चुका है। हरियाणा के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है, ओटू हैड पर लगातार पानी बढ़ रहा है । इसलिए हम अलर्ट मोड पर हैं, जिले में अभी 25 हजार क्यूसेक से अधिक प्रवाहित हो रहा है ।

Related posts

गिरीडीह:+2 हाई स्कूल गिरिडीह में, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस को लेकर की गई चर्चा।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने दो केंद्रीय विद्यालय हेतु चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

महासागर:’विभिन्न देशों के नौसैन्य प्रमुखों के साथ भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल’।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जांगी ग्राम कोरी के बिरहोर टोला का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने अहेड़ा के वाटर शेड डेवलपमेंट कम्पोनेर का किया निरीक्षण!अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment