RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

बक्सर/ बिहार 21 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा लंबित राशन कार्ड आवेदनों को नियमानुसार निष्पादन करने हेतु सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव को निर्देशित किया गया। राशन कार्ड का आधार सीडिंग कार्य में राज्य में बक्सर अनुमंडल एवं डुमरांव अनुमंडल 99% उपलब्धि के साथ क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर हैं। जिन्हें शत प्रतिशत कराने हेतु कहा गया।
खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गई और सभी ट्रांसपोर्टरो को निर्देशित किया गया कि ससमय खाद्यान्न डीलरों को पहुंचाए ताकि आम जनता को ससमय वितरण किया जा सके।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं गैस एजेंसी की मानको के अनुरूप जांच कराते हुए ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराव को उक्त कार्य का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्ट्री दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

महिला कालेज में नवनियुक्त अतिथि शिक्षकों का हुआ स्वागत!शिक्षण कार्य में निष्ठा और ईमानदारी बरतें:प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

नहीं रहे बजरंग दास जी महाराज।

rktvnews

भारत-बेल्जियम की मजबूत साझेदारीः पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रेंकेन और फ़्लैंडर्स के राष्ट्रपति मंत्री मैथियास डिपेन्डेले से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment