RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

विगत तीन वर्षों में लगभग 60 हजार कृषकों का 409.60 करोड़ रूपये का ऋण माफ! राष्ट्रीयकृत बैंको का ऋण माफ करने का अधिकार केन्द्र सरकार का – सहकारिता मंत्री

जयपुर/राजस्थान 20 जुलाई। सहकारिता मंत्री  उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद विगत तीन वर्षों में केन्द्रीय सहकारी बैंकाें एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा किसानों के 409.60 करोड़ रुपये की ऋणमाफी कर 59 हजार 983 किसानों को लाभान्वित किया है।
सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल में विधायक गोपाल लाल मीना के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की ऋणमाफी के लिए राज्य के सहकारी बैंकों द्वारा किसानों की ऋणमाफी हेतु योजनाएं जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इन ऋणमाफी योजनाओं में राजस्थान कृषक ऋणमाफी योजना 2019 (अल्पकालीन) एवं राजस्थान कृषक ऋणमाफी योजना 2019 (मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन) शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीयकृत बैंक भारत सरकार के नियंत्रणाधीन है एवं उनके द्वारा किसानों के ऋण माफ करने का निर्णय भारत सरकार द्वारा ही लिया जा सकता है।
सहकारिता मंत्री ने विगत तीन वर्षों में राज्य में ऋणमाफी योजना से लाभान्वित किसानों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 में कुल 42 हजार 866 किसानों का 325.14 करोड़ रुपये का अल्पकालीन एवं मध्यकालीन व दीर्घकालीन ऋणों की ऋण माफी कर कृषकों को लाभान्वित किया गया। इसी तरह वर्ष 2021-22 में एक हजार 83 कृषकों का 49.83 करोड़ एवं वर्ष 2022-23 में 7 हजार 34 कृषकों का 35.63 करोड़ की ऋण माफी कर किसानों को लाभान्वित किया गया है।

Related posts

उज्जैन:महाराष्ट्र की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गायिका कु. नेतन शर्मा एवं प. उमेश शर्मा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

rktvnews

दरभंगा:जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एल.पी.जी. गैस।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ पूर्व तैयारी के अंतर्गत सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रथम सभापति थे पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी : डॉ सुलभ

rktvnews

2040 में एक भारतीय चंद्रमा की सतह से ‘विकसित भारत 2047’ की घोषणा करेगा और इससे पूरे ब्रह्मांड में यह संदेश जाएगा कि भारत पहुंच गया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:कैच द रेन’ अभियान के तहत किसानों को दिया गया जल संरक्षण का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment