RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नये जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया।

नवादा/बिहार 19 जुलाई।आज समाहरणलाय में उदिता सिंह , समाहर्ता एवं जिला दण्डाधिकारी नवादा ने नवनियुक्त आशुतोष कुमार वर्मा समाहर्ता एवं जिलाधिकारी नवादा को प्रभार सौंपा। प्रभार लेने के उपरान्त नवनियुक्त जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किए और उनके विभागों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में फिडबैक प्राप्त किए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के विकास के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा। पूर्व जिलाधिकारी के शुरू किये गए कार्याें को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय निर्धारित समय सीमा के अन्दर आयें और कार्याें को गुणवत्ता के साथ अवश्य पूर्ण करें।
आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:नगरपालिका आम चुनाव–2026 : मतगणना के मद्देनज़र जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 नवंबर 24

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास।

rktvnews

बायोफोर्टिफाइड चावल: पोषण और उत्पादन का सशक्त समाधान : डॉ. राम नरेश,कृषि वैज्ञानिक

rktvnews

झारखंड:आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के क्रम में सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment