RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:आईटी टावर झारखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा।

झारखण्ड का डिजिटल युग की ओर बढ़ते कदम : हेमन्त सोरेन

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 10 जनवरी।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य को तकनीकी और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तहत नामकुम, रांची में स्थित आईटी टावर झारखण्ड को डिजिटल युग की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। यह अत्याधुनिक आईटी टावर ना केवल झारखण्ड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा आईटी टावर झारखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा। यह राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा।

तकनीकी और डिजिटल व्यवसायों के लिए एक प्रमुख केंद्र

इस आईटी टावर को झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) की देखरेख में विकसित किया गया है, जो तकनीकी और डिजिटल व्यवसायों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसकी संरचना G + 5 फ्लोर की है और क्षेत्रफल लगभग 40,000 वर्ग फीट है।

30 वर्ष के पट्टे का किया गया प्रावधान

औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA), रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने नामकुम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अत्याधुनिक आईटी टावर के दीर्घकालिक पट्टे (30 वर्षों के लिए) के लिए प्रतिष्ठित संगठनों और योग्य आईटीआईटीईएस क्षेत्र की संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15.02.2025 है। इस परियोजना के माध्यम से झारखण्ड सरकार राज्य को डिजिटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आईटी टावर ना केवल रांची, बल्कि पूरे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts

पटना:कवियों को सच कहने की शक्ति और मन में मंगल भाव दे माँ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

उत्तराखंड:आगामी 14 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के संबंध मे अपरजिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बनरवाल की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं अभ्यर्थियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में रबी महाभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

वैशाली:सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर ससमय अपलोड करने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

भोपाल:धूमधाम से मना हरियाली तीज महोत्सव एवम घर घर तिरंगा कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment