RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने अहेड़ा के वाटर शेड डेवलपमेंट कम्पोनेर का किया निरीक्षण!अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 14 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम पंचायत अहेड़ा विकासखंड बागपत में वाटर शेड डेवलपमेंट कम्पोनेर पीएमकेएसवाई योजना के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार तथा चबूतरे निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया । तालाब निर्माण की कुल प्राक्कलन धनराशि 7.95 लाख है।
तथा इसमें कच्चा कार्य,पक्के कैटल रैंप ,इनलेट तथा पौधारोपण का कार्य कराया जाना था ।जिसमें से कच्चा कार्य पूर्ण हो गया है और वृक्षारोपण का कार्य भी कर लिया गया है ।अभी तालाब में जल भराव के कारण कैटल रैंप और इनलेट का निर्माण नहीं कराएगा जिसको पूर्ण करने के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि तालाब को आकर्षण का केंद्र बनाया जाए तालाब के चारों तरफ गंदगी नहीं होनी चाहिए । चबूतरा 6 गुना 5 मी का जिसकी ऊंचाई 0. 6 मीटर है।चबूतरा निर्माण मंदिर के प्रांगण में कराया गया है। इस पर कुल 83000 का व्यय हुआ है ।कार्यों की गुणवत्ता अच्छी मिली। साथ ही भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल को निर्देश दिए कि वह अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर कूड़ा निस्तारण की ग्राम पंचायत के माध्यम से कोई स्थाई व्यवस्था करेंl और कार्य में और गुणवत्ता लाएं। वृक्षारोपण में जहां-जहां पौधे सूख गए हैं उन्हें रिप्लेस कराया जाए।

Related posts

लोकसभा में उठा एफसीआई के श्रमिकों का मुद्दा।

rktvnews

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के कर्बला मैदान का किया निरीक्षण।

rktvnews

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हनुमान जी

rktvnews

दुमका:आत्मा सभागार दुमका में कृषक–वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के कार्यालय का जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा फीता काट कर विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत के पौरा गांव में निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment