RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

21 जुलाई को प्रखंड परिसर मांझी में होगा एक दिवसीय रोजगार-सह- मार्गदर्शन शिविर का आयोजन।

सारण/ छपरा 19जुलाई।श्रम संसाधन विभाग ,अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा , सारण के तत्वावधान में दिनांक 21 जुलाई 2023 को प्रातः 10:30 से शाम 4:00 बजे तक प्रखंड परिसर मांझी में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है l जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए होप केयर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पटना के नियोक्ता कंपनी भाग लेगी l सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं,दसवीं,12वीं पास एवं अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 5 फीट उम्र 18 से 50 वर्ष रखा गया है l कार्य अवधि 12 घंटा एवं वेतन 14000 से ₹22000 है l इनका कार्यस्थल आवश्यकतानुसार पूरे भारतवर्ष में होगा l इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो,आधार कार्ड के साथ आएंगे l नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो l नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है l कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है l अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है l इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 से बचाव हेतु सरकारी दिशा निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा l

Related posts

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

रामगढ़:जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कैंची धाम तीर्थ में प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की।

rktvnews

इंदौर:ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के विदेशी प्रतिनिधियों ने किया ग्रामीण हाट का भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर: मेगा हेल्थ कैंप 14 सितंबर को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

रिश्तों का एटीएम: जब प्यार केवल ट्रांज़ैक्शन बन जाए।

rktvnews

Leave a Comment