RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

14 जुलाई से 24 जुलाई तक बूथों के कमरों का चलेगा सत्यापन!जिलाधिकारी ने वीर स्मारक इंटर कॉलेज व श्री शिव पंचमुखी पहुंचकर बूथों के कमरों का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 जुलाई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तैयारियों के दृष्टिगत 14 जुलाई 2023 से 24 जुलाई 2023 के मध्य विधानसभा बार बूथों के कमरों का सत्यापन किया जाना है जिस के क्रम में आज जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत व श्री शिव पंचमुखी एवं संस्कृत पाठशाला में पहुंचकर बूथों के कमरों का निरीक्षण किया।बड़ौत तहसील जिसमें बड़ौत और छपरौली विधानसभा के बूथ आते हैं। यहां वीर स्मारक इंटर कॉलेज में 6 बूथ बनते है और श्री शिव पंचमुखी एवं संस्कृत पाठशाला में भी 6 बूथ बनते है जिसके कमरों का निरीक्षण किया गया है। सामान्यत व्यवस्था ठीक मिली । 14 जुलाई से 24 जुलाई के मध्य में जिले के सभी पोलिंग बूथ का सत्यापन संबंधित एसडीएम द्वारा भी किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कहा अगर कोई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो या किसी कारणवश बिल्डिंग परिवर्तन की आवश्यकता होगी तो इसे समय रहते कर लिया जायेगा।
अगर बदलाव करना पड़ा तो आवश्यक सूचना जनप्रतिनिधियों को भी दी जाएगी। और उनसे चर्चा और सहमति के बाद प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा और लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष ,पारदर्शी सकुशल संपन्न हो सके जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर दी है।
इस अवसर पर एसडीएम सुभाष कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी सवीरत्न उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कुष्ठ धामवासी मेरा परिवार है, उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाना आनंददायक है:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

भोजपुर: पत्रकार रजनीश के घर पहुंचे हुलास पांडे,व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर : पिस्टल दिखाने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर! चिकित्सा के दौरान हुई मौत।

rktvnews

फादर्स डे के उपलक्ष में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्टेट जीएसटी ने चार सौ संदिग्ध व्यवसाइयों के विरूद्ध की कार्रवाई,।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में लगभग 1,900 करोड़ रु० लागत की 551 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment