RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में किया‘‘स्कूल रेडियो पॉडकास्ट’’ को लॉन्च।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)13 नवंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में ‘‘स्कूल रेडियो पॉडकास्ट’’ को लॉन्च किया। ओहो रेडियो और डेटॉल के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर रविवार को स्कूली बच्चों को रेडियो पर आमंत्रित किया जाएगा। यहां बच्चे संवाद के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अभियान की लॉन्चिंग के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस पहल के माध्यम से हमारे बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होगा और जिससे वे समझ सकेंगे कि प्रकृति और संसाधनों का संरक्षण कितना महत्वपूर्ण है। यह पहल केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है; यह जन आंदोलन है, जो हमारे बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाएगा और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग और समर्पित बनाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण को एक प्रमुख प्राथमिकता माना है, और इसी दिशा में उनकी मिशन लाइफ पहल, जो ‘‘पर्यावरण के प्रति जीवनशैली’’ के रूप में जानी जाती है, हम सभी को अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है, जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायक होंगे।
राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान न केवल सफलतापूर्वक अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेगा, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करेगा। ओहो रेडियो और डेटॉल की इस पहल से प्रेरित होकर हम सभी यह संकल्प लें कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा, और सुरक्षित पर्यावरण मिले।
राज्यपाल ने इन सभी बच्चों, शिक्षकों, और अभिभावकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने इस अभियान के लॉन्चिंग के लिए डेटॉल और ओहो रेडियो को विशेष रूप से बधाई दी

Related posts

बिहार: भोजपुर: आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मंडल कारा में संचालित शिविर का समापन।

rktvnews

भोपाल:विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओें के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कर जबावदेहिता करना होगा तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय

rktvnews

भोजपुर:सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु बरौली में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम!सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध:अपर समाहर्ता मोना झा

rktvnews

वित्त वर्ष 2024-25 में जेम के माध्यम से 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा कवरेज मिला।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

सिम अब सक्रिय नहीं: दूरसंचार विभाग ने 6.80 लाख संदिग्ध कनेक्शनों के पुनर्सत्यापन का लक्ष्य रखा।

rktvnews

Leave a Comment