गोपालगंज/ बिहार 15 जुलाई।विश्व युवा कौशल दिवस 2023 के शुभ अवसर पर आज बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोपालगंज की छात्राओं द्वारा नगर के मिंज स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाली गयी।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा आज विश्व युवा कौशल दिवस 2023 के शुभ अवसर पर मिंज स्टेडियम से हरी झंडी दिखा कर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोपालगंज की छात्राओं के प्रभात फेरी को रवाना किया गया।
यह प्रभात फेरी विश्व युवा कौशल दिवस 2023 के अवसर पर आमजन में जागरूकता लाने के लिए “”कुशल युवा समृद्ध युवा “”सपना आपका संकल्प हमारा””का नारा लगाते हुए शहर के मिंज स्टेडियम से पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए अंबेडकर चौक से घोष मोड़ होते हुए पुन: मिंज स्टेडियम पहुंचे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार ,जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री पिंकी भारती एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल रहे।


