RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कैम्पा स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक- अधिकारियों को समुचित एवं समयबद्ध रुप से राशि का उपयोग करने के दिए निर्देश – मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 14 जुलाई । मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण के फंड का समुचित एवं समयबद्ध रुप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

शर्मा शुक्रवार को यहां शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में राजस्थान स्टेट कैम्पा की स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता कर रहीं थी। उन्होंने उक्त बैठक में कैम्पा के तीन सूत्री एजेण्डा पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कैम्पा फंड के अंतर्गत जमा, प्राप्ति और खर्च राशि का ब्यौरा लिया। साथ ही उन्होंने वर्ष 2023-24 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर कैम्पा के कार्यों को सम्पादित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग श्री शिखर अग्रवाल ने कैम्पा से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि सभी कार्य समयबद्ध रुप से सम्पादित किए जाएंगे। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रदेश में मौजूद संभावनाओं और भावी कार्ययोजना की भी विस्तार से जानकारी दी।

स्टेट कैम्पा की अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक शिखा मेहरा ने बैठक में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से राजस्थान में कैम्पा फंड से करवाए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में वन विभाग के पीसीसीएफ मनीष कुमार गर्ग, संयुक्त सचिव मंजू विजय, उप वन संरक्षक अभिषेक शर्मा (कैंपा) भी मौजूद रहे। वहीं स्टेट कैम्पा के गैर सरकारी सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीर मीणा तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीसी के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थित रहे।

Related posts

महेन्द्रगढ़:यादगार पलों के साथ 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का समापन।

rktvnews

विभिन्न जिला समितियों की बैठक आयोजित!विशेष योग्यजन के लिए सक्षम एप्प से चुनाव में मतदान देना होगा आसान।

rktvnews

भोजपुर:वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 1173 मामलों का निष्पादन, 15373050 रुपये समझौता राशि।

rktvnews

बक्सर:केसठ प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

नवनिर्मित अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

महिला कर्मचारी से अशोभनीय व्यवहार का दोषी कर्मचारी निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment