RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

आइलाज ने बक्सर सिविल कोर्ट में मंजू शर्मा के समर्थन में चलाया अधिवक्ता संपर्क अभियान।

40 वर्ष तक के अधिवक्ताओं के लिए 5 हजार रुपया प्रति माह स्टीइफन 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना,अधिवक्ताओं की सुरक्षा आदि के सवालों पर संघर्ष करने का करूंगी काम: मंजू शर्मा

बक्सर/भोजपुर 01 दिसंबर।बिहार स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए सिविल कोर्ट बक्सर में जनसंपर्क कर अधिवक्ता मंजू शर्मा ने अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन।ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस बक्सर ईकाई के द्वारा आइलाज समर्थित उम्मीदवार मंजू शर्मा को क्रम संख्या 145 पर प्रथम वरीयता का मत देने के लिए सिविल कोर्ट बक्सर में अधिवक्ताओं के बीच संपर्क कर ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फोर जस्टिस( आइलाज) के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ,आइलाज के राज परिषद के सदस्य अजय प्रसाद ने बक्सर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर बिहार स्टेट बार काउंसिल के होने वाले चुनाव में प्रथम वरीयता का मत मंजू शर्मा को देने हेतु अधिवक्ताओं के बीच संपर्क अभियान चलाया ।इस दौरान अधिवक्ता अमित कुमार बंटी ने कहा की पटना हाईकोर्ट में न्यायिक सेवा देने वाली मंजू शर्मा जो ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय सचिव है एवं बिहार की संयोजक हैं साथ ही लॉयर्स एसोसिएशन हाई कोर्ट की जॉइंट सेक्रेटरी भी है।
अमित कुमार बंटी ने कहा की मंजू शर्मा एक छात्र नेता रही हैं व अधिवक्ताओं के सवाल पर लड़ने वाली जुझारू अधिवक्ता महिला नेत्री है जो लगातार अधिवक्ता हित के सवाल पर संघर्ष करती रहीं हैं। उन्होंने बताया की मंजू शर्मा अधिवक्ता प्रोडक्शन एक्ट वेलफेयर के सवाल पर लड़ाई लड़ने का काम करेंगी।
अमित कुमार बंटी ने मंजू शर्मा को एक जुझारू महिला अधिवक्ता बताते हुए इनको समर्थन देने की बात कही।
प्रत्यासी मंजू शर्मा ने अधिवक्ताओं से संपर्क करते हुए कहा कि वह 40 वर्ष तक के अधिवक्ताओं को प्रतिमाह ₹5000 स्टीइफन एवं अधिवक्ताओं के 60वर्ष के बाद पेंशन योजना,अधिवक्ताओं की सुरक्षा के सवाल पर संघर्ष करने का काम करेंगी।उन्होंने कहा की न्याय मित्रों को स्थाई नियुक्ति साथ ही रिक्त पदों पर नियुक्ति के सवाल पर लड़ाई लड़ने का काम करेंगी।
मंजू शर्मा के साथ सिविल कोर्ट बक्सर में संपर्क अभियान में शामिल प्रमुख अधिवक्ताओं में ऑल इंडिया लॉयस एसोसिएशन फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ,राज परिषद के सदस्य अजय प्रसाद, जनार्दन सिंह ,हीरालाल, कमलाकांत सिंह, जगदीश प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, ईश्वर चंद्र शर्मा, महावीर प्रसाद ,सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर ओमप्रकाश, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सहित अन्य अधिवक्ता थे।

Related posts

झारखंड: मुख्य्मंत्री गिरिडीह तथा धनबाद जिले के विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में एड्स नियंत्रण पर व्याख्यान, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया जागरूकता का संदेश।

rktvnews

पटना:अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु साप्ताहिक कैंप का आयोजन, 79 आवेदनों में से 55 का त्वरित निष्पादन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया।

rktvnews

पुष्पा देवी अध्यक्षा जिला परिषद की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार नवादा में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment