RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इलाज कराने पर परिजनों ने पौधा लगाकर माना आभार।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 12 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ अव्यान राज पटेल और उनके परिजनों ने पौधे लगाए। पटेल को कान की बीमारी के कारण सुनाई नहीं देता था। मुख्यमंत्री की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध कराकर दिव्य ई.एन.टी. अस्पताल भोपाल में उनका उपचार कराया गया। सफल उपचार के बाद अव्यान और उनके परिजनों ने पौधे लगाकर मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री गोपाल तोमर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी पौध- रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आगर मालवा के जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी से व्यापक स्तर पर पौध-रोपण गतिविधियाँ संचालित करने का आहवान किया।

Related posts

17वां राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह संपन्न आंकड़ों के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : सांख्यिकी मंत्री

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

इंडिगो परिचालन संकट पर नागर विमानन मंत्रालय की कार्रवाई – हवाई किराया विनियमन।

rktvnews

देवघर:बढ़ते तापमान व हीट वेव को देखते हुए उपायुक्त ने जिला, प्रखंड व पंचयात स्तर पर अधिकारियों को एक्टिव रहने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment