RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेला आयोजित।

आरा/भोजपुर( अमरेश सिंह) 10 जुलाई। आज नागरी प्रचारिणी सभा गृह के प्रांगण में एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन जिला नियोजनालय, भोजपुर की तरफ से किया गया।
इस मेले का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा जिले के कई वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
जिला पदाधिकारी राजकुमार द्वारा इस मेले का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्वलन के समय जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी , श्रम अधीक्षक भोजपुर प्राचार्य आईटीआई, डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक उपस्थित थे। जिनमें जिला नियोजनालय की तरफ से जिला कौशल प्रबंधक जिला कौशल विशेषज्ञ उपस्थित रहे । नियोजन मेला के दौरान कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षित युवाओं को 3 माह के प्रशिक्षण की अवधि के पश्चात प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया । इसके अलावा 1 जून से 30 जून तक जिले में संचालित शिक्षा विभाग के द्वारा समर कैंप में अपनी भागीदारी समर्पित करने वाले लगभग 40 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र जिला नियोजन पदाधिकारी एवं योजना पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
नियोजन मेला में आए नियोजको के द्वारा मंच पर ही 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र वरीय पदाधिकारियों के हाथों से वितरित कराया गया। आज के मेला में कुल 3391 अभ्यर्थियों का आगमन हुआ। जिसमें से 2601 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त हुआ है। 2601 अभ्यर्थियों में से 631 का ऑनस्पॉट सेलेक्शन मेला स्थल पर ही किया गया है। बाकी का चयन साक्षात्कार के बाद किया जाएगा।
इस नियोजन मेला में जिला नियोजन कार्यालय के वरीय लिपिक जनार्दन प्रसाद , जे एस ए सुनील कुमार ,जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार एवं जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ दिवेश गुंजन, एमजीएनएफ आनंद वर्धन, बबलू कुमार ,अमृता कुमारी, अंकित कुमार अजीत कुमार एवं मंजू कुमारी का सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts

जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, द्वारा ज़िले के विभिन्न ब्लॉक कैंपस में 09 फरवरीय से 11 मार्च तक रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर मे निकला रामनवमी जुलूस।

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025: उत्कृष्ट बीएलओ और वॉलंटियर्स को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा: बढ़ते ठंड के मद्देनजर उपायुक्त ने गरीबों और असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले जिले भर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

पटना:राज्य के निजी एवं सरकारी अस्पतालों में भी होगा व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट : स्वास्थ्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment