RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष में 11 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगी शतरंज प्रतियोगिता।

हनुमानगढ़/राजस्थान 10जूलाई। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे है । इसी सिलसिले में 11 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित भू अभिलेखागार हॉल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । कार्यालयाध्यक्ष देवी शंकर शर्मा ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे आयोजित होगी, जो दो आयु वर्ग के अनुसार होगी। आयु वर्ग 6 वर्ष से 14 वर्ष तथा आयु वर्ग 14 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में दोनों वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 12 जुलाई को सेंट्रल पार्क, हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को अपनी सूचना मोबाइल नंबरों के माध्यम से 10 जुलाई कि रात्रि 10:00 बजे तक देनी आवश्यक होगी । आयु के सत्यापन हेतु पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज की फोटो प्रति देनी होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देवी शंकर मोबाइल नंबर 9460688049, प्रेम सिंह 9664111090, डॉ राजवीर 9460689034 एवं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के नियंत्रण कक्ष नंबर 01552- 260 299 पर भी सूचना दी जा सकेगी ।

Related posts

भोजपुर:एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा में 116 पीड़ितों को ₹80 लाख की सहायता स्वीकृत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 दिसंबर 24

rktvnews

खाद्य एवं भोजन सामग्री की गुणवक्ता की जांच।

rktvnews

नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में राजस्थान के मेनाल और नौरंगाबाद गांवों को मिले ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार।

rktvnews

हरियाणा में अब पर्यटक हॉट एयर बैलून सफारी का भी मज़ा उठा सकेंगे।

rktvnews

भोजपुर:राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस पर आरा शहर में गूंजा छात्रों और युवाओं का आक्रोश।

rktvnews

Leave a Comment