RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस पर आरा शहर में गूंजा छात्रों और युवाओं का आक्रोश।

RKTV NEWS/आरा(भोजपु)06 जनवरी।बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में हुए ऐतिहासिक घोटाले, परीक्षा प्रणाली में धांधली, और अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ आज पूरे राज्य में प्रतिवाद दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर आज आरा में रेलवे परिसर से केजी रोड होते हुए अम्बेडक चौक तक मार्च निकाला गया।इंडिया गठबंधन के छात्र-युवा संगठनों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर भ्रष्टाचार और दमन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। अम्बेडकर चौक पर पहुंच कर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता युवा राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं संचालन आइसा भोजपुर जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा राज्य सचिव सह अगिआंव विधायक कॉ शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के घेराव के आह्वान पर राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर हाल ही में हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं ने बिहार सरकार की तानाशाही और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रों से बात करने के लिए तैयार नहीं है। जिससे साफ जाहिर होता है कि बीपीएससी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक, और परीक्षा माफिया तंत्र सरकार की शह पर फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र में मोदी सरकार छात्रों की मांगों को सुनने और उन पर कार्रवाई करने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं।
आरा जिला पार्षद पूर्वी धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि वह भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री, जो खुद को सुशासन बाबू कहते हैं, अब भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए पुलिस का दमनकारी चेहरा सामने ला रहे हैं। छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और जेल में डालकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।
छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक रंजन ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार “डिजिटल इंडिया” और “युवा शक्ति” के खोखले नारे देकर बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। रोजगार के अवसर पैदा करने और भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे केवल दिखावे तक सीमित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में हो रहे घोटालों और भ्रष्टाचार पर आंखें मूंदे हुए हैं, क्योंकि वे राजनीतिक समीकरण साधने में लगे हैं।
युवा राजद प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने कहा कि नीतीश सरकार अपनी विफलताओं के लिए जवाबदेह बनने के बजाय आंदोलनकारियों पर कार्रवाई कर रही है। यह स्पष्ट है कि बिहार के युवाओं को न्याय और अधिकार दिलाने के बजाय सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।
आरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी ने कहा, यह आंदोलन बिहार में युवाओं के लिए उनके हक और न्याय की लड़ाई का प्रतीक बन गया है। अगर सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी और छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया, तो यह लड़ाई और भी व्यापक रूप लेगी।”
बिहार का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि भ्रष्टाचार, धांधली, और दमन पर पूर्ण विराम नहीं लगता।
सभा का संबोधन छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, आरा पश्चिमी जिला पार्षद भीम यादव,NSUI के जिला अध्यक्ष आनंद तिवारी, छात्र राजद नेता तेजू त्यागी ने किया। प्रतिवाद मार्च में शमीम इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी, RYA नेता अखिलेश गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, आइसा SB कॉलेज सचिव साहिल अरोड़ा, आइसा जिला उपाध्यक्ष समित कुमार, अनूप कुमार, जिला सह सचिव जशंकर प्रसाद, नीतू कुमारी, युवा राजद जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, प्रधान महासचिव रजनीश यादव, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, छात्र राजद सह प्रभारी अमित ठाकुर, रवि आनंद, धनजीत यादव, अरुण सिंह यादव, जिप सदस्य धनंजय यादव, भीम यादव, सोनू रजक, तेजू त्यागी, अनूप मौर्य, बिट्टू यादव, मनोहर कुमार, एनामुल हक, छोटू सम्राट, अजीत आर्या, अमित पांडेय, अनिल यादव, मदन यादव, आकाश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम, जितेंद्र शर्मा,अशोक यादव,विरेन्द्र मिश्र आदि शामिल रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण: जिला प्रभारी मंत्री जनक राम ने 05 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भावी पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा और आनुवंशिक संसाधन सुनिश्चित करने के लिए जीन बैंक की स्थापना की जाएगी:नरेन्द्र मोदी

rktvnews

राज्यपाल राजेन्‍द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पटना में एल20 सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सिदगोड़ा टाउन हॉल में खाद्यान्न भंडारण एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एनसीएल ने गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाया: जून 2025 तक 8,000 से अधिक गृहणियां प्राथमिक उपचारकर्ता बन जाएंगी।

rktvnews

क्रांति और समाजवाद के मसीहा थे मैक्सिम गोर्की।

rktvnews

Leave a Comment