
चतरा/झारखण्ड 09 जुलाई।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश के बाद कार्यपालक अभियंता जिला परिषद ने काम में रुचि नहीं लेने वाले संवेदकों को दिया अंतिम चेतावनी। रुचि नहीं लेने वाले संवेदक के निविदा को रद्द करते हुए किया जाएगा ब्लैक लिस्टेड।
एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता शहनवाज खान ने बताया कि समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में दिनांक 06.07.2023 को उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से क्रियान्वित व आवंटित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा के क्रम में पाया गया कि काफी दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक विषयांकित कार्य हेतु अग्रधन की राशि जमा नही की गई है। जिसके कारण एकरारनामा संपन्न नहीं हो पाया है। इस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा उपरोक्त
कार्य जनहीत में उपयोगी है एवं समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक है साथ ही उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि 03 तीन दिनों के अन्दर अग्रधन की राशि जमा करें अन्यथा आपके अग्रधन की राशि जब्त करते हुए दूसरे योग्य न्यूनतम निविदादाता को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा तथा इस संबंध में आपका कोई दावा मान्य नही होगा। इसके आलोक में कार्य कर रहे सभी संवेदक को पत्र के माध्यम से तलब करते हुए अंतिम चेतावनी दी गई है। अगर इसके पश्चात भी लापरवाही देखी जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एनआरईपी द्वारा इन निम्नलिखित संवेदक को दी गई अंतिम मौका।
एस एस आर डी कंस्ट्रक्शन किरिगडा, बुंडू, केरेडारी हजारीबाग, प्रखण्ड-टण्डवा, पंचायत – बेंती, ग्राम- बेंती विजय प्रजापति के घर से बुधन भुईयां के घर तक तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
रोज ट्रेडस, दुरूवा, लातेहार प्रखण्ड-टण्डवा, पंचायत – बहेरा, ग्राम- राजधार में सोमा उरांव के घर से सुखदेव उरांव के घर तक तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
मेसर्स आर०डी कंस्ट्रक्शन किरीगडा हजारीबाग, प्रखण्ड-टण्डवा, पंचायत बहेरा, ग्राम- बहेरा, मस्जित से जैनुल अंसारी के घर तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
मेसर्स आर०डी कंस्ट्रक्शन किरीगडा हजारीबाग प्रखण्ड-टण्डवा, पंचायत – बेंती, ग्राम- बेंती, राजेश प्रजापति के घर से कारू भुईयां के घर तक तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
मेसर्स आर०डी कंस्ट्रक्शन किरीगडा हजारीबाग, प्रखण्ड-टण्डवा, पंचायत – सराढु, ग्राम- कुडलौंगा में पानी टंकी से पारगड़ा मुकेश यादव के घर तक तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
मेसर्स आर०डी कंस्ट्रक्शन किरीगडा हजारीबाग, प्रखण्ड-टण्डवा, पंचायत- बेती, ग्राम- बेंती, भोला गंझु के घर रोहन गंझु के घर तक तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
एस०एस० नेहा ईटरप्राईजेज शिवपुरी ओकनी सदर हजारीबाग, प्रखण्ड-सिमरिया पंचायत – पुण्डरा, ग्राम- पुण्डरा, पुण्डरा देवी मण्डप से बद्री महतो के घर तक तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
भुपेन्द्र कुमार मिश्रा कल्याणपुर प्रतापपुर चतरा, प्रतापपुर पंचायत – घोरीघाट, ग्राम-जाल्हातेत, मथुरापुर मेन रोड से दिलिप पाठक के घर तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
विवेक यादव सरादू टण्डवा चतरा,
प्रखण्ड – टण्डवा, पंचायत – सराढ, ग्राम- कुण्डी में चैता साव के घर से शमशान घाट तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
ईन्द्रजीत कुमार रोमी पदमा हजारीबाग, प्रखण्ड-टण्डवा पंचायत बड़गांव ग्राम- बड़गांव में रूपु बांध खेल मैदान से केरी स्कुल तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
मॉ नगर भगवती कंस्ट्रक्शन बड़गांव टण्डवा चतरा, प्रखण्ड-टण्डवा, पंचायत – डहु, ग्राम-सिदपा में भुनेश्वर उरांव के घर से लेकर गज्जु उरांव के घर तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
राजेश कुमार साव गांगपुर गिद्धौर चतरा, प्रखण्ड – टण्डवा, पंचायत-बड़गांव, ग्राम- बड़गांव, नवादा पथ से कैत गाछ से नायक टोला शिव लोहार टोला होते हुए नधुन ठाकुर के घर तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
भुपेन्द्र कुमार मिश्रा कल्याणपुर प्रतापपुर चतरा, प्रखण्ड – प्रतापपुर पंचायत – घोरीघाट, ग्राम-जाल्हातेत, ग्राम टोला बारेबान्द हरीचरण भारती के घर तक पी०सी०सी० पथ निर्माण।
इन सभी संवेदकों को एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता ने तलब कर निर्देशित किया की 03 तीन दिनों के अन्दर अग्रधन की राशि जमा करें अन्यथा उनके अग्रधन की राशि जब्त करते हुए दूसरे योग्य न्यूनतम निविदादाता को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा और इस संबंध में आपका कोई दावा मान्य नही होगा।


