RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव:डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए किया गया रवाना।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने स्वयं डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है: उपायुक्त,  रामनिवास यादव

उपायुक्त ने मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )22 फरवरी। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज जिला प्रशासन द्वारा डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (नगरपालिका),रामनिवास यादव ने स्वयं डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। सुबह से ही डिस्पैच सेंटर परिसर में मतदान कर्मियों की चहल-पहल देखने को मिली। निर्धारित काउंटरों पर मतदान दलों को मतपत्र, मतपेटी, मतदाता पंजी, सील, प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री क्रमवार उपलब्ध कराई गई। कर्मियों को सामग्री प्राप्ति के बाद उसे सावधानीपूर्वक जांचने और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तत्काल संबंधित कोषांग को सूचित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी मतदान दलों को समय से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं संचार व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग एवं नियंत्रण कक्ष की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, जैसे पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं अनुशासित दिखाई दी। निर्धारित समयानुसार सभी मतदान दल अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

शेमारू उमंग के सितारे राधिका मुथुकुमार, शील वर्मा और रानी चटर्जी ने बताए होली के मायने, किया बचपन की यादों को ताज़ा।

rktvnews

कॉर्पोरेटपरस्त बजट : बताता कम, छुपाता ज्यादा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जून 25

rktvnews

उपविकास आयुक्त भोजपुर विक्रम विरकर ने शहीद सुधीर कुमार के पैतृक गांव पहुंच दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

डुमरॉव : विश्वविद्यालय के कुलानुशासक के निधन पर डी० के० कॉलेज में शोक सभा।

rktvnews

Leave a Comment