RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मिलावटी एवं एनालॉग पनीर के विरुद्ध देवघर में सघन जांच अभियान।

पकड़े जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के सुसंगत धाराओं में होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)22 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार पर्व-त्योहार को देखते हुए जिले में मिलावटी और एनालॉग (सिंथेटिक/नकली) पनीर के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में देवघर में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने शहर के जसीडीह, बरमसिया, कुंडा, कॉस्टर टाउन, सुभाष चंद्रा रोड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण एवं पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। सुभाष चंद्रा रोड स्थित वीयोरी इन, जसीडीह के सुख सागर, बरमसिया के संजू मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना लेकर राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला भेजा गया। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में खाद्य कारोबारियों को केवल वैध लाइसेंसधारी आपूर्तिकर्ता से ही पनीर प्राप्त कर बेचने का निर्देश दिया गया। अवैध स्रोत से प्राप्त पनीर और मिलावटी पनीर मिलने पर पनीर को जब्त करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गन्ना भुगतान समीक्षा बैठक सम्पन्न, मिलों को समयबद्ध भुगतान के निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:जिले में कृषि विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उनका व्यवस्थित क्रियान्वयन करें: सीईओ जयति सिंह

rktvnews

एनटीपीसी ने प्रतिभा विकास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त की और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में तीसरा स्थान अर्जित किया।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का लिया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा महायज्ञ के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment