RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भाग लेंगी।

यूएनसीएसडब्ल्यू में महिलाओं एवं बालिकाओं के समग्र विकास के लिए भारत सरकार की पहल पर राष्ट्रीय वक्तव्य देंगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 मार्च।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री (डब्ल्यूसीडी) अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 69 वें सत्र में भाग लेगा। यह सत्र 10 मार्च 2025 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू हो रहा है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री आयोग में राष्ट्रीय वक्तव्य देंगी और मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार की सभी महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण के लिए अग्रणी और परिवर्तनकारी पहलों के बारे में बताएंगी इसमें स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा और उद्यमिता, डिजिटल और वित्तीय समावेशन, महिला नेतृत्व और निर्णय लेने को बढ़ावा देना और कई पहलों के माध्यम से कठिन परिश्रम को कम करना शामिल है। वह महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भी भाग लेंगी इनमें बीजिंग घोषणा के लिए साधन उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्धता और इसे लागू करने में तेजी लाने एवं सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देना शामिल है।
सीएसडब्ल्यू एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है जो लैंगिक समानता, अधिकारों और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का एक कार्यात्मक आयोग का आगामी सत्र 10 से 21 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का सत्र महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2025 महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर ऐतिहासिक वैश्विक मार्गदर्शक साधन, बीजिंग घोषणा और इसे कार्रवाई के लिए मंच की 30वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इसे 1995 में महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन में अपनाया गया था।
सत्र में इसके कार्यान्वयन की समीक्षा और मूल्यांकन, लैंगिक समानता की प्राप्ति और महिलाओं के सशक्तीकरण तथा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा की पूर्ण प्राप्ति पर वैश्विक प्रगति और चुनौतियों का विश्लेषण करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम से अलग आयोजित एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी जिसमें विभिन्न देशों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का विषय है, “डिजिटल और वित्तीय समावेशन पर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन – महिला सशक्तीकरण और नेतृत्व के लिए उत्प्रेरक: वैश्विक दक्षिण से अनुभव और मुख्य संसाधनों का महत्व”। इसका आयोजन भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र महिला मुख्यालय के सहयोग से 12 मार्च 2025 को किया जाएगा ।
इस सत्र में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के साथ-साथ अंतर-सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र, परोपकारियों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, महिला समूहों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की बड़े पैमाने पर भागीदारी होगी।
यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में प्रवासी भारतीयों के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित करेंगी।

Related posts

भोजपुर:मो.रफी की जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रेम का सुसाज संस्था द्वारा पौधारोपण।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सैनिक संघ एवं जिला सैनिक कल्याण ऑफिस का सम्मिलित बैठक आयोजित।

rktvnews

कैबिनेट ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और इसके अन्य संयुक्त उद्यमों/सहायक कंपनियों में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लिए निवेश हेतु एनटीपीसी लिमिटेड को ज्यादा अधिकार सौंपने को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर प्रखंड में खुला लोजपा रामविलास का कार्यालय।

rktvnews

छत्तीसगढ:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment