RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 जनवरी। शुक्रवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति, चतरा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभागार, चतरा में उप-विकास आयुक्त, चतरा अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, झारखंड के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में जिला गंगा समिति के सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विगत माह में जिला गंगा समिति द्वारा निरंजना नदी (फल्गु नदी) के जीर्णोद्धार क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न भागों में स्वच्छता को लेकर संचालित किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों द्वारा नदी स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही निरंजना नदी (फल्गु नदी) के उद्गम स्थल के जीर्णोद्धार क्षेत्र के लिए तैयार किए गए प्रस्तावित प्राक्कलन की भी समीक्षा की गई। ताकि नदी संरक्षण एवं क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिल सके।
बैठक को संबोधित करते हुए उप-विकास आयुक्त, चतरा अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया कि प्रस्तावित प्राक्कलन की राज्य स्तर पर वर्तमान स्थिति की जानकारी शीघ्र प्राप्त की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता के अनुसार नए प्रस्तावों को तैयार कर सक्षम स्तर पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सके।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, चतरा एवं जिला गंगा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

Related posts

राष्ट्रपति ने लक्ष्मीपत सिंघानिया-आईआईएम लखनऊ राष्ट्रीय लीडरशीप पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

जयपुर:हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरेन्द्र कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

rktvnews

वायु सेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी)

rktvnews

पटना:कमलनयन श्रीवास्तव की पुस्तक ‘एक और दधीचि’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:300 ग्राम गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment