RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए रहा समर्पित : प्रो नीरज कुमार

पटना/बिहार ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 29 अगस्त 2026 को राजभवन, पटना में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता बिहार के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति ने की। संगोष्ठी में आमंत्रित सदस्य के रूप में निर्वाचित सीनेटर एवं निर्वाचित वित्त समिति सदस्य, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, आरा, प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व, राष्ट्र के सशक्तीकरण के लिए उनके योगदान तथा उनके बलिदान पर अपने विचार रखे।प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और राष्ट्रहित में किए गए कार्य आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने राष्ट्रभाषा हिंदी के उन्नयन, विकास और उसे विश्व भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी अपने विचार स्पष्टता और दृढ़ता के साथ रखे। उनके संबोधन का उपस्थित बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, लेखकों, कवियों, राजनेताओं, कुलपतियों, राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

Related posts

बक्सर:रेल दुर्घटना के घायलों की हालत की जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी।

rktvnews

रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पैक्स कंप्यूटराईजेशन को ले की बैठक।

rktvnews

चतरा:खराब पड़े चापानल का जल्द से जल्द कराएं मरम्मति: डीसी

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया जयपुर शहर के विकास कार्यों का अवलोकन – समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 जनवरी 25

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने उत्पाद नवाचार, विकास एवं वृद्धि (समृद्धि) के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर्स के दूसरे समूह की चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment