RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:1 सितंबर को भोजपुर के स्कूलों में काली पट्टी बांधकर शिक्षक मनाएंगे ‘ब्लैक डे’:महासचिव कुमारी अल्का

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर भोजपुर के शिक्षक संगठनों ने 1 सितंबर 2026 को विद्यालयों में ‘ब्लैक डे’ मनाने की अपील की है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर एवं राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा (NFWT) भोजपुर की ओर से जिले के सभी शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। जारी अपील के अनुसार, 1 सितंबर को शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में बाजू पर काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन का कार्य जारी रखते हुए ब्लैक डे मनाएंगे।
1 सितंबर 2005 से नई पेंशन योजना (NPS) को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों के बीच विरोध की शुरुआत हुई और इसी के तहत हर वर्ष ब्लैक डे मनाया जाता है। संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर भी अपनी असहमति जताई है तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग दोहराई है।

Related posts

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।

rktvnews

आदिवासी विमर्श एवं हिंदी साहित्य विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

चतरा:मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: नगर पालिका चुनाव को ले उपायुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए सख्त दिशा-निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग की आत्मकथा ‘‘ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग’’ पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत आज बिहार प्रगति के पथ पर है अग्रसर : जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment