RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दांतों के इलाज के लिए, एमएलसी सोनू राय ने फीता काटकर डेंटल हॉस्पिटल का किया शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।शहर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। महादेव डेंटल हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी सोनू राय ने फीता काटकर किया। इन्होंने अस्पताल की मंगल कामना और डेंटल सर्जन को शुभकामनाएं दी। इन्होंने आशा व्यक्त की की डेंटल अस्पताल आम लोगों की सेवा में खरा उतरेगा और अपनी बेहतर सुविधा देकर पहचान बनाने में कामयाब होगा। इन्होंने अस्पताल परिसर, मशीनों का भी मुआयना किया।अस्पताल के शुरू होने से आरा और आसपास के लोगों को आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर दंत उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। इससे दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के इलाज के लिए मरीजों को बेहतर विकल्प मिल सकेगा। शुभारंभ के अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्थानीय लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज में तिथि उत्सव का अलौकिक स्थान विषयक वर्कशॉप का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुखता है मन…. रोती है आंखें:रघुपति

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने मसलिया में अबुआ जाति-निवासी प्रमाण-पत्र विशेष शिविर का किया उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य ले रहे हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

नवादा:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment