RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक बसु बने विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरा चेस एकेडमी की ओर से डीएनए बायोलॉजी क्लासेज के सभागार, के.जी. रोड में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य निर्णायक सुमित कुमार के अनुसार कार्तिक बसु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब हासिल किया। अब्दुल बासित उपविजेता रहे। वहीं आस्था आनंद ने तृतीय तथा आर्यन कुमार ठाकुर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। शेरेयांश सिंह, शिवम कुमार, अव्या श्रीवास्तव और स्वरित शिवाय क्रमश: पांचवें से आठवें स्थान पर रहे।मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। बच्चों और युवाओं को शतरंज से जुड़कर बौद्धिक विकास के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम का स्वागत एवं मंच संचालन भोजपुर जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ. एम.डी. सैफ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजन कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर भूषण गुप्ता, डॉ. मोहम्मद शहनवाज आलम, नामित कुमार एवं प्रियांशु जैन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

खादी और ग्रामोद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : उद्योग मंत्री

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उर्वरकों का अवैध भंडारण, संगरिया की फर्म का अनुज्ञा पत्र निलम्बित।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

भोजपुर:नशीली दवाओं के दुरुपयोग से अंधकारमय हो रहा युवाओं का भविष्य : जिला जज

rktvnews

दरभंगा:महिला आई.टी.आई. में 28 दिसम्बर को सुजुकी मोटर्स, गुजरात प्लांट के लिए लगाया जाएगा जॉब कैम्प।

rktvnews

झारखंड राजस्व संग्रहण में सुधार की कोशिश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सूचना भवन में आयोजित वाणिज्य -कर विभाग की प्रेस वार्ता में रखी बात।

rktvnews

Leave a Comment