RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

वाराणसी में होगा 31 मार्च को स्वास्थ्य वर्धक हंसो हंसाओ रेला एवं नवसंवत्सर अभिनन्दन समारोह।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)27 मार्च।स्वास्थ्य वर्धक हसो -हसाओ रेला एवं नवसंवत्सर अभिनन्दन समारोह -31 मार्च 2025 को दोपहर -2 बजे से श्रीगणेश श्रीवास्तव के लान में तपोवन आश्रम के पास, नकखी घाट, सारंग चौराहा, पहड़िया, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं अस्मिता नाट्य संस्थान के संस्थापक/ महासचिव – नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन/ संचालन में अखिल भारतीय हास्य- व्यंग कवि सम्मेलन, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नवसंवत्सर अभिनन्दन सम्मान और काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विशेष मानद/मानद सम्मान भी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भेंट किया जाएगा।
उक्त आयोजन कुशीनगर, पड़रौना के प्रख्यात कवि – डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् के अध्यक्षता में प्रयागराज के पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार, सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश,राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल, कवि गिरीश पाण्डेय बनारसी, कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, डॉ. महेंद्र तिवारी अलंकार,डॉ. राजीव गौतम, प्रिंस जायसवाल सहित अनेकों विशिष्ट लोगों के संरक्षण में होगा।
भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित रचनाकारों द्वारा हास्य- व्यंग रचनाओं के माध्यम से अनूठे अंदाज में गदही – उल्लू विवाह -विवाद पूर्वक झाड़ियाते हुए, गदही दुल्हा द्वारा गर्दभ चित्कार और उल्लू दुल्हन के की चिक-चिक के बीच -बीच में रचनाकारों द्वारा हास्य- रस की फुहार चलेगी। काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विशेष मानद/ मानद सम्मान भी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भेंट किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि आयोजन में सहभागी बनने के लिए मोबाईल नम्बर -9450364292 पर या 6306057870 पर संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवाया जा सकता है।

Related posts

भोजपुर:पशुपालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, कृषि व मुर्गी पालन के नए बैच जल्द : प्रेम कुमार

rktvnews

संघी कुनबे का संविधान हत्या दिवस : गली में क़त्ल कर चौराहे पर रोने का स्वांग।

rktvnews

सारण:आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये सभी पीडीएस दुकानों पर चलाये जा रहे विशेष अभियान में नये कार्ड बनाने में सारण जिला राज्य में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

भुवनेश्वर:विश्व हिंदी परिषद, ओडिशा प्रांत द्वारा भव्य हिंदी सम्मेलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख) कार्यक्रम लद्दाख पहुंचा।

rktvnews

2 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment