RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 05 जुलाई।आज जिले के चौसा एवं राजपुर प्रखंड में जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा कृषि व उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चौसा प्रखंड के रामपुर ग्राम में प्रगतिशील कृषक प्रकाश राय के प्रक्षेत्र पर फ्रंटलाइन डेमोस्ट्रेंशन (एफएलडी), राजपुर प्रखंड के इटावा ग्राम में प्रगतिशील कृषक मृत्युंजय राय तथा कोनौली ग्राम में वंश नारायण सिंह के प्रक्षेत्र पर फ्रंटलाइन डेमोस्ट्रेंशन (एफएलडी) तथा सामुदायिक नलकूप एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रीप इरिगेशन व अंकित कुमार के प्रक्षेत्र पर शेडनेट का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि कृषि व उद्यान विभाग की योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से कार्यान्वित किया जाना है। इन योजनाओं का लाभ लेने के पूर्व किसानों द्वारा समूह बनाकर अधिक से अधिक प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता है। पॉलीहाउस पर उन्होंने सुझाव दिया कि कृषक बेमौसम सब्जी उत्पादन में पॉलीहाउस की भूमिका अहम है। पॉलीहाउस की स्थापना कर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
उपस्थित किसानों द्वारा बताया गया कि उद्यान विभाग के योजनाओं पर 80% से अधिक का अनुदान दिया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं सहायक निदेशक उद्यान को कहा कि किसानों के कृषि कार्य में सतत प्रगति हेतु नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण दिया जाए जिससे उत्पादन बेहतर हो एवं आय में वृद्धि हो सके।
किसानों के लिए विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या के संबंध में जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर से समन्वय स्थापित कर विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर: बिहिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना का मुद्दा विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने उठाया।*

rktvnews

भोजपुर:सम्भावना के जूनियर विंग के बच्चों के खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:आरा शहर में एक निगम एक टैक्स वसूली की मांग पर टेम्पो, ई-रिक्शा युनियन का डीएम के समक्ष धरना प्रदर्शन।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने ईद उल जोहा पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित की।

rktvnews

रोहतास: दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के अपने ही दावे को भाजपा ने हाईकोर्ट में नकारा : ये खेल है सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का

rktvnews

Leave a Comment