RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सम्भावना के जूनियर विंग के बच्चों के खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन।

खेलों के अनोखे प्रदर्शन ने सबको हँसाते हुए लोटपोट किया।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 दिसंबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति-स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर चल रहे 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत जूनियर विंग (वर्ग 1-वर्ग 5 तक) के बच्चों के जलेबी रेस,स्पून रेस, फ्रॉग रेस और सैक रेस का समापन हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल राणा प्रताप विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस मौके पर कर्नल राणा प्रताप ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में सहायक होता है इसलिए पढ़ाई के साथ खेलों का आयोजन हमेशा होना चाहिए.
विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने इस मौके पर बच्चों के हौसले को बुलंद करते हुए उन्हें जीत के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि खेल की भावना जहाँ जीत के लिए एक उम्मीद की किरण जगाती है वही हार हमारी अधूरी तैयारी और मेहनत को दर्शाता है. यह खेल आपस में एक दूसरे के प्रति सम्मान करना भी सिखाती है.
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि शनिवार को सीनियर वर्ग के बच्चों की विद्यालय के खेलकूद की आंतरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी.
विद्यालय के आज आयोजन में कुंवर सिंह हाउस,रानी लक्ष्मीबाई हाउस,अब्दुल कलाम हाउस और सुभद्रा कुमारी चौहान हाउस के बच्चों ने भाग लिया जिसमें मेढ़क दौड़,बोरा दौड़,चम्मच दौड़, और जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया. इन सभी दौड़ में प्रतिभागियों ने जहां अपनी मेहनत से विजेता बनने की अपनी ताकत झोंक दी वही दर्शक रूपी बच्चों और अतिथियों ने इस दृश्य का काफी लुत्फ उठाया. खेलों के इस अनोखे प्रदर्शन को देख सभी हँसते हुए लोटपोट हो गए।

विभिन्न वर्गों में निम्न प्रतिभागी विजयी हुए:

मेढ़क दौड़

1st- शौर्य कुमार-वर्ग 2
2nd- अमन कुमार -वर्ग 3
3rd- सुधांशु- वर्ग 2

चम्मच दौड़( boys)

1st- उत्कर्ष राज- वर्ग 5C
2nd – अविनाश दुबे- वर्ग5B
3rd- पुष्कर पाण्डेय- वर्ग 5C

चम्मच दौड़( girls)

1st- आराध्या -4 B
2nd बानी कुमारी -4 B
3rd- आकांक्षा- 4 B

बोरा दौड़ (boys)

1st- आरव कुमार -वर्ग 5C
1st- आदिल-वर्ग 5C
2nd- अरुण साहनी – वर्ग 4A

बोरा दौड़ (girls)

1st- साक्षी 4 B
2nd- आलिया -5 B
3rd- अदिति- 4 C

जलेबी दौड़

1st- शुभम कुमार 5B
2nd – आदित्य राज 5th B
3rd – कशिश राज 3A
सांत्वना – हर्षित -1B

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को इस मौके पर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित किया गया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को मुख्य समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

अपने पुराने अनूठे अंदाज में लौटे दीप श्रेष्ठ,अनुराधा पौडवाल के छठ गानों का किया निर्देशन।

rktvnews

मो मुराद हुसैन बने राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के भोजपुर जिला अध्यक्ष।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:चुनावी व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सरल बनाने की दिशा में एक और कदम।

rktvnews

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के भलुहीपुर में लगाया गया शिवि।

rktvnews

भोजपुर:महान गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर हुआ फिल्म संगीत का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:”सुरक्षित हिमालय: सशक्त भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment