RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा की हृदयस्थली वीर कुंवर सिंह पार्क को सुरक्षित रखने में सहयोग करें : सरफराज अहमद खान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति और वन विभाग की संयुक्त बैठक गुरुवार, 20 अगस्त को वीर कुंवर सिंह स्मारक पार्क स्थित प्रशासनिक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वन विभाग के रेंजर की उपस्थिति में हुई। इसमें वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति के महासचिव सरफराज अहमद खान, सचिव डी. राजन, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नाथू राम, सुशीला कुमार, चुन्नू सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, निर्मल सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक में वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा वीर कुंवर सिंह स्मारक और पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए कार्यों के प्रति समिति ने आभार व्यक्त किया। पार्क में प्रवेश के लिए वन विभाग द्वारा वार्षिक पास की व्यवस्था किए जाने पर भी समिति ने सहमति जताई। समिति ने प्रशासन से आग्रह किया कि सुबह 5 बजे से 8 बजे तक आम लोगों को टहलने के लिए निःशुल्क प्रवेश देने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए।
सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य गेट के तोरण द्वार के मध्य ऊपर पूर्व की तरह अशोक स्तंभ तथा दोनों तरफ अशोक चक्र लगाए जाने का निर्णय लिया गया। नवीनीकरण के दौरान ये प्रतीक हट गए थे। इसके अलावा अश्वारोही प्रतिमा के नीचे बड़े अक्षरों में ‘वीर कुंवर सिंह स्मारक’ अंकित कराने पर भी सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि स्मारक समिति की बैठकें स्मारक के प्रशासनिक कक्ष में सुरक्षाकर्मियों को पूर्व सूचना देकर आयोजित की जाएंगी। महासचिव ने बताया कि वीर कुंवर सिंह पार्क शहर की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण धरोहर के साथ-साथ लोगों के लिए हरित और स्वास्थ्यवर्धक स्थल है। इसे सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में सभी नागरिक सहयोग करें।

Related posts

मोतिहारी:जिले के हाथी पाँव के मरीजों को एमएमडीपी किट में मिलेगी एक विशेष प्रकार का चप्पल।

rktvnews

सुरताल में विलीन होने की अवस्था संगीत का चरमोत्कर्ष हैं : किरण कुमारी

rktvnews

राजस्थान में संचालित ‘प्रसव वॉच’ एप्लीकेशन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर “नेशनल पब्लिक हैल्थ एक्सीलैंस अवार्ड’’

rktvnews

महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को भूमि सम्मान से सम्मानित किया।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार दो कार्यकाल तक सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के लिए बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य में समाहित है पूरा ब्रह्मांड : मंत्री संजय टाइगर

rktvnews

Leave a Comment