RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी।

दरभंगा/बिहार 26 जनवरी।75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा के नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में जिला प्रशासन, दरभंगा बनाम नागरिक एकादश के बीच 15-15 ओवर फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम ने 15 ओवर में 04 विकेट नुकसान करते हुए 172 रन बना ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम से वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने ओपनिंग किया।
बल्लेबाजी करते हुए वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन ने 03 चौके तथा 02 छक्के की मदद से 36 बनाये, जबकि नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने 01 चौके लेते हुए सिर्फ 07 रन ही बना पाए।
वहीं जिलाधिकारी (कप्तान) राजीव रौशन 05 रन बनाये, नगर आयुक्त कुमार गौरव 15वें ओवर तक विकेट पर जमे रहे और ताबड़ तोड़ चौके/छक्के जड़कर 76 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया, दूसरे छोड़ से कुमार सुमित, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर ने उनका भरपूर साथ दिया और 34 रन की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर 172 पर पहुंचा दिया।
इस प्रकार जिला प्रशासन की टीम मात्र 04 विकेट के नुकसान पर 172 रन का एक बड़ा स्कोर नागरिक एकादश के सामने खड़ा कर दिया।
जवाब में नागरिक एकादश के द्वारा 15 ओवर में 05 विकेट नुकसान करते हुए मात्र 132 रन ही बना पाया।
जिला प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त कुमार गौरव ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन कर 03 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अरशद एवं प्रशांत ने 01-01 विकेट लेकर खेल को यादगार बना दिया।
दो खिलाड़ी रन आउट रहे।
नागरिक एकादश की ओर से खेल रहे नशिफुल रिंकू को बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए बेस्ट बैट्समैन, नगर आयुक्त को 03 विकेट लेने के लिए बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द सीरीज तथा मैन ऑफ द मैच तथा जिलाधिकारी को फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेस्ट फील्डर का खिताब से नवाजा गया।
मैच में भाग लेने वाले दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा मैच का कमेंट्री नवीन कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन (कप्तान), नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर कुमार सुमित, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर संजीत कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित कुमार, धनंजय कुमार, कुंदन कुमार, मोहम्मद अरशद शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता के लिए रैली निकाली,मलेरिया बुखार जानलेवा हो सकता है:एसीएमओ डॉक्टर के एन सिंहा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा डीएम ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक!विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

दुमका:मयूराक्षी के तट पर सजी संस्कृति की अनुपम छटा: हिजला मेला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

निवेशकों के लिए है लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी प्लान : सागर अदाणी

rktvnews

कलम से नियुक्ति तक: बापू सभागार बना बिहार की राजनीति का केंद्र।

rktvnews

Leave a Comment