
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। महाराजा कॉलेज, आरा में बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (फुटाब) एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (वीकेयूटीए) के वरिष्ठ नेता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के असामयिक निधन पर गुरुवार को शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय के कक्ष संख्या-6 में आयोजित शोकसभा में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने प्रो. सिन्हा के शिक्षा, शिक्षक हित एवं विश्वविद्यालय जगत में उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
शोकसभा में प्रधानाचार्य प्रो कनकलता कुमारी, प्रो. चंचल पांडेय, आलोक कुमार, मोहम्मद नियाज हुसैन, डॉ. दीपिका शेखर, प्रधान सहायक रमैया कुमार सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, लेखपाल शैलेश शाही, पुस्तकालयाध्यक्ष अमित कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
