RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा से पहले तैयारी की मिसाल: बिहार में ‘युवा आपदा मित्र योजना’ से सशक्त हो रहे हजारों युवा।

आपदा प्रबंधन की नई रीढ़: युवा आपदा मित्र योजना से बिहार में तैयार हो रही प्रशिक्षित युवा शक्ति।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )18 दिसंबर।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के संरक्षण में संचालित युवा आपदा मित्र योजना राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित एक महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी पहल है। इस योजना का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, संगठित एवं प्रभावी सहयोग के लिए प्रशिक्षित युवा शक्ति तैयार करना है।
योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा भारत स्काउट एवं गाइड से संबद्ध युवाओं को 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में इन चारों युवा संगठनों के माध्यम से कुल 22,235 युवाओं को युवा आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सामुदायिक स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया को सशक्त बनाया जा सके।
इस क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ 10 दिसम्बर 2025 को पटना स्थित संपतचक में किया गया। प्रथम बैच का समापन 16 दिसम्बर 2025 को हुआ, जिसमें पटना जिले के कुल 124 प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
प्रथम बैच के समापन अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मो. वारिस खान ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए युवाओं की भूमिका को आपदा प्रबंधन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा न केवल आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहायक होंगे, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
द्वितीय बैच का आयोजन 17 से 23 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। इस बैच में वैशाली जिले के कुल 100 प्रतिभागियों को 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सामुदायिक समन्वय एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जा रही है। युवा आपदा मित्र योजना बिहार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सामुदायिक सहभागिता एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायी पहल है।

Related posts

भोजपुर: कोईलवर पहुंचे जीविका मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा,विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 29 जून : 24

rktvnews

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हनुमान जी

rktvnews

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर शाम 05.30 बजे तक 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, प्रशासन ने किये है सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले जिला स्तरीय संघ महासंघ की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment