RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:’सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग विभाग की तीन महत्वपूर्ण पुस्तिकाओं का विमोचन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)25 जुलाई।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा तैयार की गई तीन महत्वपूर्ण पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया।
इन पुस्तिकाओं में बिहार को नई अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी एवं वैश्विक सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने की व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है। विमोचित पुस्तिकाएँ निम्नलिखित हैं

– Action Committee Report on Startup and the New Age Economic

– Action Committee Report on Establishing Bihar as Global Backend Hub & Global Workplace

– Action Committee Report on Establishing Bihar as the Eastern Tech Hub

इन पुस्तिकाओं में बिहार को स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), आईटीईएस (ITeS), ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), बैक-ऑफिस सेवाओं तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु विस्तृत विज़न, नीतिगत सुझाव एवं कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है।

उद्योग विभाग द्वारा तैयार की गई ये रणनीतिक रिपोर्ट्स राज्य में निवेश आकर्षित करने, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा बिहार को ज्ञान-आधारित एवं प्रौद्योगिकी-संचालित अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई अर्थव्यवस्था, नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इन रणनीतिक रिपोर्ट्स के माध्यम से राज्य ने स्टार्टअप, आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी विकास नीति को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है। हमें विश्वास है कि इन के प्रभावी क्रियान्वयन से बिहार निवेश, उद्यमिता और गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजन का राष्ट्रीय केंद्र बनकर उभरेगा।”

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा, “उद्योग विभाग द्वारा तैयार की गई ये रिपोर्ट्स व्यापक परामर्श, विशेषज्ञों के सुझावों तथा भविष्य की औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। इन दस्तावेजों में बिहार को स्टार्टअप, ग्लोबल बैकएंड हब, ग्लोबल वर्कप्लेस तथा पूर्वी भारत के टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है। विभाग इन रणनीतिक पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित हितधारकों के साथ समन्वित रूप से कार्य करेगा।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : राज्य में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

नारनौल:सैकड़ों युवाओं ने थामा बीजेपी का दामन।

rktvnews

भोजपुर: 10 अगस्त से होगा फाइलेरिया सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा उगादी एवं चेटीचण्ड पर्व पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

आत्मनिर्भर गांवों से ही आत्मनिर्भर भारत बनेगा : श्री जी.के. रेड्डी

rktvnews

राष्ट्रपति ने उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment