RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जून माह के डेल्टा रैंकिंग में गढ़वा 47वें स्थान से बढ़ कर 16वें स्थान पर।

गढ़वा/झारखण्ड 12 अगस्त।भारत सरकार नीति आयोग द्वारा सभी 112 आकांक्षी जिलों का कंपोजिट स्कोर और डेल्टा रैंकिंग जारी किया गया है। इस कंपोजिट स्कोर और डेल्टा रैंकिंग के अंतर्गत गढ़वा जिला का प्रदर्शन गत माह मई 2023 के मुकाबले जून 2023 में बहुत बेहतर हुआ है। इस माह में जिला का डेल्टा रैंकिंग 47वें स्थान से बढ़ कर 16वें स्थान पर आ गया है। साथ हीं झारखंड के 19 आकांक्षी जिलों में 3rd स्थान प्राप्त किया है। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में जिला ने सभी 5 विषय: स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, खेती और जल संसाधन, वित्त समावेशन और कौशल संवर्धन एवं बुनियादी ढांचा में गत माह के मुकाबले इस माह में बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस रैंकिंग में सभी विषयों में से बुनियादी ढांचा विषय में बहुत बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, क्योंकि गत माह में बुनियादी ढांचा में 107वें स्थान प्राप्त था, जो अब बढ़ कर कर 16वां स्थान हो गया है, इसी प्रकार स्वास्थ्य और पोषण 40वें स्थान से बढ़ कर 18वें स्थान पर आ गया है, शिक्षा 10वें स्थान से बढ़ कर 8वें स्थान पर आ गया, खेती और जल संसाधन में 44वें स्थान से बढ़ कर 40वें स्थान पर आ गए है तथा वित्त समावेशन और कौशल विकास में 77वें स्थान से बढ़ कर 16वें स्थान पर आ गया है। उक्त जानकारी पीपीआईए फेलो राम कुमार द्वारा साझा किया गया।

Related posts

रामगढ़:लोकोस एप में एसएचजी/वीओ/सीएलएफ के वित्त लेनदेन एंट्री पर प्रशिक्षण।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने शेखपुरा जिले को दी 133 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 172 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के फरना मे घर मे सिलेंडर फटने से लगी आग,मौके पर पहुंचे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने सभी सीओ, एसडीओ, ए.टी.एम./बी.टी.एम. के संग वीडियो कॉन्फ्रेंस कर दिए आवश्यक निदेश।

rktvnews

सिर पर मैला ढोने से मुक्त जिले।

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का दुलौर में हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment