RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसमस्याओं और मुद्दों पर किया जनसंवाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 जनवरी।जनता की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर आज आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद किया। यह जनसंवाद भाकपा–माले जिला कार्यालय, श्री टोला में आयोजित हुआ।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों लोग अपनी समस्याएँ लेकर जनसंवाद में पहुँचे। इनमें भूमि विवाद, जमीन का पर्चा, फर्जी मुकदमे, सड़क–नाली–गली निर्माण सहित अन्य जनसमस्याएँ प्रमुख रूप से सामने आईं।
सांसद सुदामा प्रसाद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि किसान अपने धान बेचने के लिए परेशान हैं। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और आए दिन अपराध की घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपना चेहरा चमकाने में लगी है। चुनाव जीतते ही गरीबों के घरों, छोटे व्यापारियों और फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी से बात कर जिले के एक-एक किसान का धान खरीदने की गारंटी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जगदीशपुर प्रखंड के उत्तरदहां क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ किसानों का धान सड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास जनता के द्वारा गली नली सड़क , पुल पुलिया, सामुदायिक भवन इत्यादि के लिए करोड़ो रूपये की योजना। जो एमपी फण्ड से सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि सरकार बोल रही है कि चौतरफा विकास हो रहा है तो हमारे पास इतना योजना की मांग कहाँ से आ रही है। आखिर सरकार के करोड़ो के बजट कहा जा रहा है?

Related posts

जूनियर किड्स फैशन रनवे 2024 सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले संपन्न।

rktvnews

बिहिया में रुकेगी पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

rktvnews

जीएसटी में छूट 20 साल के गुस्से से बचने का थोथा प्रयास : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

दरभंगा:डीएम व एसएसपी ने संयुक्त रूप से सिपाही भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किये औचक निरीक्षण।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया रोटरी क्लब आफ आरा का ऑफिशियल विजिट!क्लब का कार्य प्रशंसनीय: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

rktvnews

चौबीस देशों, देश के तेइस राज्यों एवं 400 ज़िलों में ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस का है सांगठनिक विस्तार : राजीव रंजन प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment