RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आरा नगर अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में शस्त्र पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक भव्य शस्त्र पूजन समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य बौद्धिक वक्ता के रूप में विश्वनाथ चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। धीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में संस्कार, संगठन और सेवा के भाव को जागृत करता है। उन्होंने संघ द्वारा समाज में लाए गए पाँच महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तनों की चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है।मुख्य बौद्धिक वक्ता विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संघ अब समाज के हृदय में स्थायी रूप से स्थान बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि आज आम नागरिक संघ के कार्यों को समझ रहा है, सराह रहा है और उससे जुड़ रहा है – यह सामाजिक चेतना और वैचारिक परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उपस्थित स्वयंसेवकों में राजबिहारी जी ,अनुराग जी ,सौरभ जी ,आशुतोष जी,अशोक मिश्रा जी,प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सिंह , गोवर्धन सिंह, डॉ जितेंद्र शुक्ला ,शंकर तिवारी, भारत भूषण मिश्रा,हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल थे।

Related posts

बिहार में वर्तमान मुख्यमंत्री के बारे में पता ही नहीं कि वे कहां तक पढ़े हैं?:प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती

rktvnews

भोजपुर:रोहित एक्ट लागू करो – आरवाईए

rktvnews

शिक्षकों ने गीत “शिक्षक के कईल खूब नतीजा एहो चाचा भतीजा……..🤪 गाकर जताया विरोध।

rktvnews

विश्व युवा कौशल दिवस पर डॉक्टर पीसी से प्रभात फेरी निकाली गयी!युवाओं में स्किल डेवलपमेंट से संगठन को कई बार राज्य स्तर पर पुरस्कृत:एम डी मालती देवी

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से बरामद किए बियर के केन।

rktvnews

मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा राज्य सरकार जनता की ट्रस्टी -मुख्यमंत्री – 107.82 करोड़ रुपए के 28 विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण – मुख्यमंत्री ने कहा, सामाजिक सुरक्षा में पेंशन 15 प्रतिशत हर साल बढ़ेगी।

rktvnews

Leave a Comment