RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

जिलाधिकारी ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की।

बक्सर/बिहार 04 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर लोहिया स्वच्छता से विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी अपूर्ण योजनाओं के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने 31 जुलाई तक लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई निर्माण से संबंधित अपूर्ण योजनाओ को पूर्ण कराते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने वरीय पदाधिकारियों को संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कराते हुए कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टयों के अनुरूप कार्य करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, डीआरडीए निदेशक बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, लोहिया स्वच्छता कोऑर्डिनेटर बक्सर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाने के लिए नई दिल्ली में ‘रन फॉर सन’ मैराथन की मेजबानी की।

rktvnews

हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: होम गार्ड की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने किया गड़हिया ओपी का उदघाटन।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:शाहबाद हीरोज एथलेटिक क्लब के मोनू कुमार का शानदार गोल बना चर्चा का विषय।

rktvnews

Leave a Comment