RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सभी पदाधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाये : डीएम

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जनवरी।बिहार के मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने जिले के सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाया जाए। इसके तहत ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारी प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपने-अपने निर्धारित कार्यस्थल/कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुनेंगे तथा उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि आम जनता को इस व्यवस्था की जानकारी देने के लिए सभी स्तरों पर सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाली जन-सुनवाई से संबंधित सूचना का स्पष्ट उल्लेख करते हुए नोटिस/फ्लेक्स अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों का विश्वास और सहभागिता और अधिक मजबूत हो सके।

Related posts

भोजपुर:NSS यूनिट 2 के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ के संध्या अर्घ्य पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:प्रो कनकलता बनी महाराजा कॉलेज की प्राचार्या।

rktvnews

अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार अध्यक्ष शम्भु कुमार सुमन की अध्यक्षता रोहतास जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक अयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment