RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

रांची/झारखंड 11 अक्टूबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 24 अक्टूबर 2023 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित “रावण दहण” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “रावण दहण” कार्यक्रम मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष “रावण दहण” कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी, जो मुख्य आकर्षण होंगे।
इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी उपस्थित थे।

Related posts

वाराणसी:जन कल्याण परिषद के तत्वावधान में पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी को अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

पटना:NDA के नेता बिहार का अगला CM बनाने में व्यस्त, कानून-व्यवस्था संभालने की फुर्सत नहीं: किशोर कुमार मुन्ना

rktvnews

रक्षा सचिव एमडीएल के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए और स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा व भैयादूज की दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर : गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment