RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

लायंस क्लब आरा आधुनिक को रेड क्रॉस सोसायटी ने रक्तदान के लिए दिया स्मृति चिन्ह ।

मो० मजहर हसनैन को स्मृति चिन्ह प्रदान करती सचिव डॉ विभा कुमारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 जुलाई। विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों को रक्तदान में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 14 जून को हुए इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे और 40 लोगों को सम्मानित किया गया था।जो उपस्थित नहीं हो सके उन्हें सचिव डा विभा कुमारी द्वारा हस्तगत कराया गया। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य सह लायंस क्लब आधुनिक के सचिव मो. मजहर हसनैन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर ब्लड डोनेशन कमेटी के संयोजक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे। अपने उद्गार व्यक्त करते हुए मजहर ने कहा कि मैं बरसों से रेड क्रॉस से जुड़कर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहा हूं। रक्तदान बहुत ही पवित्र काम है ।इसके लिए विशेष प्रयास रहता है और साल में दो बार रक्तदान शिविर अवश्य लगाता हूं। स्मृति चिह्न पाकर खुश हूं, इससे सदस्यों का हौसला बढ़ता है। मैं तमाम पदाधिकारियों का खासकर विभा दीदी काआभार व्यक्त करता हूं।

Related posts

रांची:रोटरी क्लब ऑफ नॉर्थ रांची के तत्वावधान में चिल्ड्रन पार्क में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के खुले कपाट,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा अर्चना।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम जनमन योजना से बदल रहा जनजातीय समुदाय का जीवन :राज्यपाल

rktvnews

आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए ‘स्मार्ट 2.0’ का शुभारंभ।

rktvnews

डॉ बृजेश पांडेय शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित!मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment